भारत

ठाणे में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 67 लोग बने शिकार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिले के कल्याण और डोंबिवली इलाके में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर कुल 67 लोगों को कुत्तों ने काट लिया। अचानक इतनी बड़ी संख्या में मामले सामने आने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और इलाज के लिए सरकारी व निजी अस्पतालों में भीड़ लग गई।

कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी डॉ. दीपा शुक्ला ने बताया कि सभी पीड़ितों को समय पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन और इलाज उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि निगम लगातार आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान चला रहा है और हर महीने करीब 1000 से 1100 कुत्तों की नसबंदी की जाती है।

डॉ. शुक्ला ने यह भी जानकारी दी कि आगे हालात पर बेहतर नियंत्रण पाने के लिए एक और विशेष डॉग सेंटर शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि सख्त और ठोस कदम उठाकर सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button