Fact Check: क्या सच में नहीं रहीं सिंघम अभिनेत्री काजल अग्रवाल? जानें सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री काजल अग्रवाल की मृत्यु का दावा किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अलु अर्जुन और चिरंजीवी साथ ही लोगों का हुजूम एक उनकी अर्थी को लेकर जा रहा है. वहीं इस वीडियो में काजल अग्रवाल की फोटो लगी है और उसपर लिखा है RIP. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर एक यूजर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “Kajal Agarwal RIP” यह वीडियो सोशल मीडिया पर सितंबर 4, 2025 को पोस्ट किया गया है.
फैक्ट चेक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो भ्रामक है
सबसे पहले, यह जानने के लिए कि क्या वाकई काजल अग्रवाल का निधन हुआ है, हमने इंटरनेट पर प्रासंगिक कीवर्ड खोजे लेकिन हमें वहां कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली. इसके बाद हमने अभिनेत्री के सोशल मीडिया हैंडल को खंगाला. जहां हमें उनका लेटेस्ट पोस्ट मिला जो कि अगस्त 31, 2025 को पोस्ट किया गया था.
View this post on Instagram
उनके Instagram, X पर उनकी मृत्यु की किसी तरह को कोई खबर नहीं थी.
इसके अलावा हमने इस वीडियो को फ्रेम दर फ्रेम तोड़ा और फिर इसे गूगल सर्च इमेज किया जिसके बाद हमें YouTube पर TV5 News का एक वीडियो मिला. जिसमें वायरल वीडियो की पूर्ण झलक थी. इस वीडियो को अगस्त 30, 2025 को पोस्ट किया गया था.
हमने जांच में जाना कि यह वीडियो उस वक्त का है जब अल्लू अर्जुन की दादी का दिहांत हुआ था.
इसके बाद हमने इंटरनेट पर खोजा तो हमें AAJTak, Jagran और दैनिक भास्कर जैसी कई न्यूज ऐजेंसी की रिपोर्टस् मिली. जिसमें यह दर्ज था कि यह वीडियो अल्लू अर्जुन की दादी के दिहांत का है.
बता दें कि अल्लू अर्जुन की दादी का दिहांत अगस्त 30 को हुआ था जिसके बाद अगस्त 31 को वह उनके घर अपनी दादी को कांधा देने पहुंचे थे.
निष्कर्ष
अंत: हमारी जांच में हमने पाया कि साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री के दिहांत का वीडियो झूठे दावे के साथ वायरल किया जा रहा है. इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है.






