गगनयान मिशन के चार अंतरिक्ष यात्रियों को सम्मान, राजनाथ सिंह बोले – ये देश के रत्न
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों को सम्मानित किया। उन्होंने इन्हें देश के “रत्न” बताते हुए कहा कि ये अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की नई उड़ान का प्रतीक हैं। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, ग्रुप कैप्टन पी.बी. नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन और ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र के कई शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि गगनयान मिशन सिर्फ तकनीक की प्रगति नहीं, बल्कि भारत के भविष्य की सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा,
“भारत अंतरिक्ष को सिर्फ रिसर्च का क्षेत्र नहीं मानता, बल्कि इसे अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, ऊर्जा और मानवता की नई सीमा मानता है।” रक्षा मंत्री ने बताया कि गगनयान मिशन आत्मनिर्भर भारत की ताकत को दिखाता है। संसाधनों की कमी के बावजूद भारत ने अपने नवाचार और संकल्प के दम पर अंतरिक्ष कार्यक्रम में लगातार बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में स्पेस माइनिंग और डीप स्पेस मिशन जैसे प्रयास मानव सभ्यता की तस्वीर बदल देंगे।
राजनाथ सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की मेहनत की खास तारीफ की। उन्होंने बताया कि शुक्ला ने जहां यह सख्त ट्रेनिंग ढाई साल में पूरी करनी थी, वहीं उन्होंने इसे सिर्फ ढाई महीने में पूरा कर दिखाया। “यह सिर्फ तकनीकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि मानवता के लिए विश्वास, साहस और प्रगति का प्रतीक है,” सिंह ने कहा। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन के योगदान की भी सराहना की, जिसने अंतरिक्ष यात्रियों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से तैयार किया।
गगनयान मिशन भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है, जिसके जरिए भारतीय अंतरिक्ष यात्री पहली बार अंतरिक्ष की कक्षा में जाएंगे।