मनोरंजन

कॉमेडी-ड्रामा या रहस्य की गुत्थी? ‘एक चतुर नार’ के पोस्टर्स ने बढ़ाया सस्पेंस

दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश की आने वाली फिल्म ‘एक चतुर नार’ का टाइटल और फर्स्ट लुक आज मेकर्स ने जारी कर दिया। टाइटल और मोशन पोस्टर से साफ है कि यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म होगी। पहले लुक के सामने आते ही दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

फिल्म के दो मोशन पोस्टर रिलीज किए गए हैं। पहले पोस्टर में दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश एक टेबल के पास नजर आ रहे हैं। टेबल पर टमाटर, शिमला मिर्च और अन्य सब्जियां रखी हैं। दिव्या गाजर काटते हुए कैमरे की ओर चालाकी भरी नजरों से देख रही हैं, जबकि नील नितिन मुकेश थ्री-पीस सूट में हाथों में बंदूक थामे खड़े हैं। इस पोस्टर के बैकग्राउंड में कैलाश खेर की आवाज में फिल्म के टाइटल से जुड़ी कुछ पंक्तियां सुनाई देती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)


दूसरे मोशन पोस्टर में दिव्या खोसला काले चश्मे में नजर आती हैं, जबकि उनकी चोटी ‘नागिन’ के आकार में फैली हुई है। चोटी के ऊपर रखे फ्लिप फोन में नील नितिन मुकेश घबराए हुए दिखते हैं। इसमें भी बैकग्राउंड में गाने की कुछ लाइन्स सुनाई देती हैं।

‘एक चतुर नार’ में नील और दिव्या दोनों बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। टी-सीरीज के बैनर तले बनी और उमेश शुक्ला के निर्देशन में तैयार यह फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button