ताज़ा खबरेंराजनीति

‘आपका नाम मतदाता सूची में क्रमांक 416 पर दर्ज है’, तेजस्वी के आरोपों पर EC का जवाब

चुनाव आयोग ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है. जिसमें उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मेरा नाम नहीं है. मैं आगामी विधानसभा चुनाव कैसे लड़ूंगा?’  बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार (02 अगस्त, 2025) को दावा किया कि उनका नाम चुनाव आयोग की ओर से जारी किए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है.

 

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरजेडी नेता ने कहा, ‘मैंने बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान फॉर्म भरा था, लेकिन ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मेरा नाम नहीं है. मैं आगामी विधानसभा चुनाव कैसे लड़ूंगा?’ तेजस्वी यादव के इस दावे पर चुनाव आयोग का रिएक्शन भी सामने आया है.

 

ECI ने तेजस्वी यादव के दावे पर कहा, हमारे संज्ञान में आया है कि तेजस्वी यादव ने एक शरारतपूर्ण दावा किया है कि उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं है. उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में क्रमांक 416 पर दर्ज है. इसलिए, यह दावा कि उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है, झूठा और तथ्यात्मक रूप से गलत है.’

इस बारे में जिला प्रशासन पटना द्वारा भी जांच की गई और उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, इसमें यह स्पष्ट हुआ है कि माननीय नेता प्रतिपक्ष का नाम प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज है. वर्तमान में उनका नाम मतदान केन्द्र संख्या 204, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन, क्रम संख्या 416 पर अंकित है. पूर्व में उनका नाम बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन, मतदान केन्द्र संख्या 171, क्रम संख्या 481 पर दर्ज था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button