ताज़ा खबरेंराजनीति

Live: विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. आज ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा का दिन है. लेकिन ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत होने से पहले ही सदन में जोरदार हंगामा हुआ है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू करने का आग्रह किया. विपक्षी सांसदों द्वारा सदन में अपनी मांगें उठाने के बाद, अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 14:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. उन्होंने कहा, “मैं आपसे (विपक्षी सांसदों से) अनुरोध करता हूं कि आप सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होने दें.”

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत करेंगे. सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और निशिकांत दुबे भी लोकसभा में इस चर्चा में भाग ले सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी इस चर्चा में भाग लेने के लिए संसद पहुंचे हैं.

 

Live Update

  • ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में नारेबाजी जारी रखी, इसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 1:00 बजे तक स्थगित की गई. अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “पहले आप ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की मांग करते हैं, फिर सदन में वेल में आ जाते हैं. अगर आप चर्चा में भाग लेना चाहते हैं, तो कृपया अपनी सीट पर बैठ जाएं। क्या आप ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चाहते हैं या नहीं?…क्या मुझे सदन की कार्यवाही स्थगित कर देनी चाहिए?”
  • कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू होने से पहले 1 बजे तक लोकसभा स्थगित होने के बाद कहा, “अगर मैं बोलूंगा तो यह अंदर (सदन में) होगा… मुझे इसकी (लोकसभा के स्थगन की) जानकारी है… मेरा मौका अंदर है.”

  • राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए आवंटित कुल 16 घंटों में से कांग्रेस को लगभग दो घंटे का समय आवंटित किया गया है, जिसके दौरान राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदन में बहस की शुरुआत करेंगे.
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, ”संसद में INDIA गठबंधन जनता के अधिकारों की आवाज उठाता रहेगा. पूरे देश में SIR लागू करवाकर कमजोर वर्गों से एक साजिश के तहत उनका वोटिंग का अधिकार छीनना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!”
  • लोगसभा में SIR को लेकर विपक्ष ने भारी हंगामा किया. इस बीच लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
  • लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. विपक्षी सांसदों ने कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया.
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button