मनोरंजन

‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन बनाम जूनियर एनटीआर, ट्रेलर ने मचाया धमाल

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म जब से अनाउंस हुई है, तभी से दर्शकों के बीच खासा उत्साह बना हुआ है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर में ऋतिक एक बार फिर मेजर कबीर धालीवाल के किरदार में लौटते नजर आ रहे हैं, वहीं जूनियर एनटीआर इस बार एक रहस्यमयी और खतरनाक एजेंट विक्रम की भूमिका में हैं। दोनों के बीच दमदार टकराव ट्रेलर में साफ झलकता है। कहानी ग्लोबल बैकड्रॉप पर आधारित है और देशभक्ति, कर्तव्य और बलिदान जैसे भावों से ओतप्रोत है।

फिल्म का ट्रेलर हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर है, जिसमें ऋतिक और एनटीआर को वॉरियर और सोल्जर के रूप में दिखाया गया है – ऐसे योद्धा जो अपने देश के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। फिल्म की एक्शन सीक्वेंस इसकी जान हैं और इसे साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक माना जा रहा है। ट्रेलर में कियारा आडवाणी की झलक भी दर्शकों को प्रभावित करती है। हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ऋतिक के साथ उनकी केमिस्ट्री और एक्शन सीन्स एक इमोशनल एंगल जोड़ते हैं जो दर्शकों को बांधे रखेंगे।

‘वॉर 2’ यशराज फिल्म्स के ‘वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स’ का हिस्सा है, और इसे लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ऊंची हैं। ट्रेलर ने यह संकेत दे दिया है कि यह फिल्म सिर्फ एक आम एक्शन थ्रिलर नहीं, बल्कि एक ज़ोरदार देशभक्ति की दास्तान भी है। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी, और इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका तय माना जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button