ताज़ा खबरेंराजनीति
Monsoon Session Live: राज्य सभा की कार्यवाही 23 जुलाई तक के लिए स्थगित

संसद का मानसून सत्र सोमवार को तीखी बहस और हंगामे के साथ शुरू हुआ और शाम को उपराष्ट्रपति के इस्तेफे के साथ खत्म हुआ वहीं आज मंगलवार को कार्यवाही का दूसरा दिन है और आज भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. SIR (विशेष गहन समीक्षा) और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, “प्लेकार्ड दिखाने के बजाय आप लिखकर दीजिए…आप अपने प्रस्ताव, संकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं और कार्य मंत्रणा समिति उन पर विचार करेगी. अध्यक्ष समय देंगे और सरकार जवाब देगी. आप चिंतित क्यों हैं?…”
- बिहार में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) के मसले पर संसद परिसर में विपक्षी सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहा है.
- संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा विपक्ष के हंगामे की वजह से स्थगित कर दिया गया है.
- विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. उधर राज्यसभा में विपक्ष हंगामा कर रहा है.
- बारिश के चलते SIR पर संसद भवन के मकर द्वार पर होने वाला विपक्ष का प्रोटेस्ट टल गया है. अब सदन के स्थगित होने के बाद प्रदर्शन होगा. उधर, संसद के संचालन के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की भी बैठक हुई है. इस बैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे.
- गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी के अन्य नेताओं के साथ एक अहम बैठक के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कमरे में पहुंचे.
- जेपी नड्डा ने कहा है कि मैंने और किरण रिजीजू ने उपराष्ट्रपति द्वारा 4.30 बजे बुलाई गई बैठक में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि हम किसी अन्य महत्वपूर्ण संसदीय कार्य में व्यस्त हो गए थे, जिसके पूर्व सूचना माननीय उपराष्ट्रपति के दफ्तर को दे दी गई थी. इसके अलावा मैंने राज्यसभा में जो बात कही कि जो मैं बोल रहा वही ऑन रिकॉर्ड जाएगा, ये विपक्ष के टोका टोकी करने वाले सांसदों के लिए था न कि चेयर के लिए.





