मनोरंजन

‘तनु वेड्स मनु’ जोड़ी की वापसी: कंगना-माधवन की नई फिल्म ‘सर्कल’ जल्द बड़े पर्दे पर

‘तनु वेड्स मनु’ और इसके सीक्वल में जबरदस्त केमिस्ट्री के बाद कंगना रनौत और आर. माधवन एक बार फिर दर्शकों को रोमांचित करने आ रहे हैं। दोनों कलाकार अब एक नई फिल्म ‘सर्कल’ में साथ नजर आएंगे, जो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। फिल्म को दशहरा 2025 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन साउथ इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर ए. एल. विजय कर रहे हैं, जबकि निर्माण का जिम्मा ट्राइडेंट प्रोडक्शन्स ने संभाला है। ‘सर्कल’ को एक पैन-इंडिया फिल्म के रूप में तैयार किया गया है और यह हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। साथ ही, फिल्म की मलयालम डबिंग पर भी काम जारी है।

फिल्म की शूटिंग चेन्नई, ऊटी, जयपुर और हैदराबाद जैसी लोकेशनों पर की गई है। हाल ही में फिल्म का आखिरी सीन हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित एक क्लब में शूट किया गया, जिसमें आर. माधवन के साथ एक और मुख्य किरदार निभा रहीं अभिनेत्री अवंतिका मिश्रा भी नजर आएंगी।

कहानी को लेकर जो जानकारियां सामने आई हैं, उनके अनुसार ‘सर्कल’ एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है जिसमें रहस्य और ट्विस्ट की भरमार होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक ऐसे किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी जो मरीज और डॉक्टर – दोनों भूमिकाओं में नजर आता है। यानी, एक ऐसा शख्स जो खुद ही अपना इलाज कर रहा होता है, और इसी गुत्थी को फिल्म में सस्पेंस के साथ खोला जाएगा।

फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि दशहरे 2025 पर यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कंगना और माधवन की जोड़ी को एक बार फिर रोमांचकारी अवतार में देखने के लिए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button