सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर आई नन्ही परी, कपल ने शेयर की खुशखबरी

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी माता-पिता बन गए हैं। कपल ने एक प्यारी सी बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। सिद्धार्थ और कियारा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऑफिशियल पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा – “हमारे दिल खुशियों से भरे हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें बेटी की प्राप्ति हुई है।” इस पोस्ट के साथ कपल ने दिल, नजर और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।
बेटी के जन्म की खबर सबसे पहले बीती रात मीडिया में सामने आई थी, जिसके बाद अब खुद कपल ने इसकी पुष्टि कर दी है। फैंस और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की ओर से दोनों को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।
View this post on Instagram
इस साल फरवरी में सिद्धार्थ और कियारा ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वे जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। इसके कुछ समय बाद कियारा अपने बेबी बंप के साथ मेट गाला के रेड कार्पेट पर नजर आई थीं, जिसने खासा सुर्खियां बटोरी थीं। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा और आखिरकार फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधे।





