मनोरंजन

आलिया भट्ट की पूर्व असिस्टेंट वेदिका शेट्टी 77 लाख की ठगी के आरोप में गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह ठगी आलिया की प्रोडक्शन कंपनी ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड’ और उनकी निजी फाइनेंशियल डिटेल्स से जुड़ी बताई जा रही है। वेदिका शेट्टी की उम्र 32 साल है और वह साल 2021 से 2024 तक आलिया भट्ट के लिए काम कर चुकी हैं। इस दौरान वह आलिया की वित्तीय जिम्मेदारियां संभालती थीं, पेमेंट प्रोसेस करती थीं और जरूरी कागजात तैयार करती थीं।

पुलिस के मुताबिक, यह ठगी मई 2022 से अगस्त 2024 के बीच हुई। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब आलिया की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने 23 जनवरी को जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने वेदिका के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात जैसी धाराओं में केस दर्ज किया।

जांच में सामने आया है कि वेदिका ने फर्जी बिल बनाए और आलिया से सिग्नेचर करवा लिए। ये खर्चे ट्रैवल और मीटिंग से जुड़े बताए गए थे। आरोप है कि असली जैसा दिखाने के लिए उसने प्रोफेशनल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया और पैसे अपने एक सहयोगी के अकाउंट में ट्रांसफर करवाए, जो बाद में वेदिका तक पहुंचाए गए। शिकायत दर्ज होने के बाद वेदिका फरार हो गई थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार जगह बदलती रही। पुलिस ने उसकी लोकेशन राजस्थान, कर्नाटक, पुणे होते हुए आखिरकार बेंगलुरु में ट्रेस की। वहां से उसे गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड के तहत मुंबई लाया गया है और आगे की जांच जारी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button