ताज़ा खबरें

घाना सहित पांच देशों की यात्रा के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, BRICS शिखर सम्मेलन में भी होंगे शामिल

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया सहित पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुए. प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में BRICS शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे. यह पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी की सबसे लंबी राजनयिक यात्रा होगी; आठ दिवसीय यात्रा 9 जुलाई को समाप्त होगी.

 

बता दें कि तीन दशक बाद देश का कोई पीएम घाना जा रहा है. इस दौरान पीएम मोदी घाना के राष्ट्रपति के साथ मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करेंगे और आर्थिक, ऊर्जा और रक्षा सहयोग के साथ ही विकास सहयोग को साझेदारी के जरिए बढ़ाने के लिए आगे के अवसरों पर भी चर्चा करेंगे.पीएम मोदी की घाना यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ ही इकोवास (पश्चिम अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक समुदाय) और अफ्रीकी संघ के साथ भारत की भागीदारी को मजबूत करेगा. बता दें कि घाना दक्षिण अफ्रीका की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है.

 

पीएम मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में 3 से 4 जुलाई तक त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य में रहेंगे.  पीएम मोदी प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री के रूप में इस देश की उनकी यह पहली यात्रा है. 1999 के बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला द्विपक्षीय दौरा होगा.

 

अपनी यात्रा के तीसरे चरण में पीएम मोदी  4 और 5 जुलाई को अर्जेंटीना जाएंगे. राष्ट्रपति जेवियर माइली ने पीएम को वहां आने के लिए निमंत्रण भेजा था. इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति माइली के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें चल रहे सहयोग की समीक्षा की जाएगी और रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार और निवेश तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों समेत प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना साझेदारी को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी.

 

पीए मोदी अपनी यात्रा के चौथे चरण में  5-8 जुलाई तक ब्राजील की यात्रा पर रहेंगे. ब्राजील के संघीय गणराज्य के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा के निमंत्रण परपीएम मोदी 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राजील जाएंगे. पीएम मोदी की ब्राजील की यह चौथी यात्रा होगी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button