मनोरंजन

फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड ऑफ ए योगी’ का पोस्टर रिलीज, 1 अगस्त 2025 को होगी सिनेमाघरों में दस्तक

सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड ऑफ ए योगी’ की रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है और इसे 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। खास बात यह है कि फिल्म का पहला पोस्टर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर जारी किया गया।

फिल्म ‘अजेय’ शांतनु गुप्ता की चर्चित किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ पर आधारित है। गुरुवार को रिलीज किए गए इस पोस्टर में अभिनेता अनंत जोशी योगी आदित्यनाथ की भूमिका में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उन्हें भगवा वस्त्रों में, माथे पर चंदन लगाए और ध्यानमग्न मुद्रा में जमीन पर बैठे हुए दिखाया गया है, जो उनके आध्यात्मिक और त्यागमयी जीवन को दर्शाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samrat Cinematics (@samratcineindia)


फिल्म का शीर्षक ‘अजेय’ स्वयं योगी आदित्यनाथ के वास्तविक नाम अजय सिंह बिष्ट से प्रेरित है। इसका निर्देशन रवींद्र गौतम ने किया है। फिल्म के निर्माता सम्राट सिनेमा ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: “जग छोड़ा, भगवा ओढ़ा, सेवा में रम गया। एक योगी जो अकेला ही पूरा आंदोलन बन गया। योगी जी के जन्मोत्सव पर शुरू है हमारी कहानी का आरंभ।”

फिल्म में अनंत जोशी के साथ-साथ दिनेश लाल यादव (निरहुआ), अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म की पटकथा दिलीप बच्चन झा और प्रियांक दुबे ने लिखी है, जबकि संगीत का जिम्मा मशहूर म्यूजिक डुओ मीट ब्रदर्स ने संभाला है।

फिल्म के जरिए दर्शकों को योगी आदित्यनाथ के साधु से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को जानने का मौका मिलेगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button