विदेश

ट्रंप ने अफ़गानिस्तान, हैती और ईरान सहित 12 देशों के नागरिकों के लिए अमेरिकी यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की सुरक्षा का हवाला देते हुए एक बड़ा फैसला किया है. उन्होंने अफगानिस्तान और ईरान समेत कुल 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर बैन लगा दिया है. ट्रंप ने हाल ही में एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत आतंकवाद समेत अन्य खतरों को देखते यह कदम उठाया गया है.

 

व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा खतरों का हवाला देते हुए 12 देशों – अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं.

 

“हम किसी भी ऐसे देश से खुले प्रवास की अनुमति नहीं दे सकते, जहां हम सुरक्षित और विश्वसनीय तरीके से जांच और स्क्रीनिंग नहीं कर सकते… यही कारण है कि आज मैं यमन, सोमालिया, हैती, लीबिया और कई अन्य देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने वाले एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहा हूं.” – राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने प्रतिबंध के दायरे को तय करने में विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी लक्ष्यों का पूरा ध्यान दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि दूसरे देशों से आने वाले लोग वीजा का टाइम खत्म होने के बाद भी अमेरिका में अवैध रूप से रुक जाते हैं. इसका भी अब पूरा ध्यान रखा जाएगा. अमेरिका की यह घोषणा 9 जून से लागू कर दी जाएगी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button