खेलभारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं जहां उन्होंने बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया और राष्ट्र को समर्पित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने युवा क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की. उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.”

14 वर्षीय वैभव ने इस सीजन आईपीएल में तहलका मचा दिया था. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगाकर सबका ध्यान खींचा था. वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने थे. साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने थे. उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button