आईपीएल 2025: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि जीतने वाली टीम टॉप-2 में जगह बना लेगी और फाइनल में पहुंचने के लिए उसे एक अतिरिक्त मौका मिलेगा।
दोनों ही टीमों ने इस मुकाबले में एक-एक बदलाव किया है। यह दोनों टीमों का लीग स्टेज का आखिरी मैच है, ऐसे में दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं।
गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। अब इन चारों टीमों के बीच टॉप-2 में पहुंचने की जबरदस्त होड़ मची हुई है।
पंजाब किंग्स की संभावित टीम में प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, जोश इंगलिस, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल या प्रवीण दुबे शामिल हो सकते हैं।
मुंबई इंडियंस की संभावित टीम में रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह के नाम सामने आ रहे हैं।





