मनोरंजन

समय रैना ने किया कॉमेडी टूर का ऐलान, विवादों के बाद वापसी पर फैंस ने जताई खुशी

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नए यूरोप-यूके कॉमेडी टूर की घोषणा की, जो 5 जून से शुरू होकर 20 जुलाई तक चलेगा। इस ऐलान के साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसे कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज और लाइक्स मिले।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samay Raina (@maisamayhoon)


समय रैना के इस वीडियो पर महज चार घंटे में 1.3 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 12 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। फैंस उनके इस कमबैक को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। एक यूजर ने लिखा, “समय का कमबैक होगा,” तो वहीं एक अन्य ने कहा, “मैं तुम्हारे कमबैक से काफी खुश हूं।” कुछ फैंस ने उनके पुराने शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ की वापसी की भी मांग की।

समय रैना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फैंस को इतने जबरदस्त रेस्पॉन्स के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा, “मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर बेहतरीन कॉमेडी के लिए बना है, आपसे टूर पर मिलते हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि उनकी टिकटिंग वेबसाइट भारी ट्रैफिक के चलते क्रैश हो गई है और जल्द ही ठीक हो जाएगी।

समय रैना पहले यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को होस्ट कर रहे थे। इस शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद शो की काफी आलोचना हुई। इस मामले में समय रैना, रणवीर और अपूर्वा मुखीजा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था और कोर्ट ने भी उन्हें फटकार लगाई थी। विवाद के चलते समय रैना का कॉमेडी टूर और अन्य प्रोजेक्ट्स कुछ समय के लिए टाल दिए गए थे।

अब साफ है कि समय रैना एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने को तैयार हैं और उनके फैंस भी उनकी वापसी का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button