IPL2025

पंजाब किंग्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती, अहमदाबाद में होगा मुकाबला

आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और आज लीग का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। धर्मशाला में 11 मई को होने वाला IPL मैच अब अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह बदलाव भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते किया गया है। दरअसल, 7 मई को भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश और हालात की गंभीरता को देखते हुए BCCI ने धर्मशाला से मैच का वेन्यू बदलने का निर्णय लिया है।

पंजाब किंग्स इस वक्त शानदार फॉर्म में है और टीम ने अपने पिछले दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम को पिछले तीन मैचों में से दो में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि हैदराबाद के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबला अधूरा रह गया था। उस मैच में दिल्ली की हालत कमजोर थी और टीम केवल 133 रन ही बना सकी थी।

संभावित प्लेइंग इलेवन:

पंजाब किंग्स:
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैश्यक / सूर्यांश शेडगे (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प)।

दिल्ली कैपिटल्स:
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प)।

श्रेयस अय्यर की अगुआई में पंजाब किंग्स लय बरकरार रखने की कोशिश करेगा, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के लिए यह मैच वापसी की राह तलाशने का मौका होगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button