PM मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान को दी चेतावनी, साथ थे अफ्रीकी मेहमान और जयशंकर…

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रुख सख्त होता जा रहा है. आज दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी छोड़कर अंग्रेजी में बोलते हुए पाकिस्तान को एक बार फिर चेतावनी दी. इस बैठक में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद थे.
पीएम मोदी ने आतंकवाद को ‘मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन’ करार देते हुए कहा कि भारत आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ ‘दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई’ करने के लिए प्रतिबद्ध है. हमने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में समर्थन के लिए अंगोला को धन्यवाद दिया.’
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में समर्थन के लिए अंगोला को धन्यवाद दिया।” pic.twitter.com/PEvaoWhlBT
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 3, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है. पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति राष्ट्रपति लौरेंको और अंगोला की संवेदनाओं के लिए मैंने उनका आभार व्यक्त किया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करता हूं. ये एक ऐतिहासिक पल है. 38 वर्षों के बाद अंगोला के राष्ट्रपति की भारत यात्रा हो रही है. इससे न केवल भारत अंगोला संबंधों को नई दिशा और गति मिल रही है बल्कि भारत अफ्रीका साझेदारी को भी बल मिल रहा है.”
उन्होंने आगे कहा, “जब अंगोला स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ रहा था तब भारत भी पूरे विश्वास और दोस्ती के साथ खड़ा था. भारत अंगोला के तेल और गैस के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है… अंगोला की सेनाओं के आधुनिकरण के लिए 200 मिलियन डॉलर की डिफेंस क्रेडिट लाइन को स्वीकृति दी गई है. रक्षा प्लेटफॉर्म के रिपेयर, ओवरहॉल और सप्लाई पर भी बात हुई है. अंगोला की सशस्त्र सेनाओं की ट्रेनिंग में सहयोग करने में हमें खुशी होगी. अपनी विकास साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए हम डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पेस टेक्नोलॉजी और कैपेसिटी बिल्डिंग में अंगोला के साथ अपनी क्षमताएं साझा करेंगे.”
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





