IPL2025

टॉस पर दिल्ली का कब्जा, कोलकाता को पहले बल्लेबाजी का न्योता

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 48वें मुकाबले में आज मंगलवार, 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने हैं। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, वहीं कोलकाता ने एक बदलाव करते हुए अनुकूल रॉय को टीम में शामिल किया है।

दिल्ली कैपिटल्स अब तक 9 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज कर चौथे स्थान पर है। अगर आज दिल्ली जीत दर्ज करती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और बेहतर नेट रन रेट के साथ वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच सकती है।
वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 मुकाबलों में 3 जीत और 1 धुला मुकाबला खेला है, जिसके चलते टीम फिलहाल सातवें स्थान पर है। आज का मैच जीतने पर भी केकेआर 7वें स्थान पर ही बनी रहेगी, हालांकि उसके 9 अंक हो जाएंगे।

संभावित प्लेइंग इलेवन:
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह/मनीष पांडे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मोइन अली, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button