आईपीएल 2025: आज के डबल हेडर मुकाबलों से हो सकती है अंक तालिका में बड़ी उलटफेर

आईपीएल 2025 में आज एक डबल हेडर दिन है, जहां टूर्नामेंट के 45वें और 46वें मैच खेले जाएंगे। पहले मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स से होगा, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 3:30 पर शुरू होगा और टॉस 3 बजे होगा। वहीं, दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के बीच शाम 7:30 बजे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। टॉस 7 बजे होगा
मुंबई बनाम लखनऊ
मुंबई इंडियंस ने अब तक 9 मैचों में 5 जीत और 4 हार के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर जगह बनाई है। पिछले मैच में मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया था और वह अपनी जीत की लय को जारी रखने की कोशिश करेगी।
वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स भी 9 मैचों में 5 जीत और 4 हार के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। लखनऊ को अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा था, और वह अब वापसी की राह पर लौटने की कोशिश करेगी। इस प्रकार, वानखेड़े स्टेडियम में आज एक रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
मुंबई और लखनऊ की संभावित प्लेइंग XI
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XI (इम्पैक्ट प्लेयर समेत):
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव।
दिल्ली बनाम बंगलुरू
आरसीबी के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं। देवदत्त पडीक्कल भी अपनी लय में नजर आ रहे हैं, जबकि ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट टीम के लिए पहले विकेट से ही अहम रन बना रहे हैं। टीम के मध्यक्रम में रजत पाटीदार, टिम डेविड, और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं, जो मैच का रुख पलटने में सक्षम हैं। इसके अलावा, हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसी गेंदबाजी की धुरी भी टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स भी किसी से पीछे नहीं है। टीम की कप्तानी अक्षर पटेल के हाथों में है और वह टीम को अच्छे परिणाम दिलाने में सफल हो रहे हैं। केएल राहुल इस टीम के लिए सबसे बड़ी उम्मीद बने हुए हैं, जिन्होंने बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। उनके साथ अभिषेक पोरेल, कप्तान अक्षर पटेल, करुण नायर और आशुतोष शर्मा जैसे बल्लेबाज भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली की गेंदबाजी भी मजबूत है, जिसमें मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की जोड़ी अहम भूमिका निभा रही है।
आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) की संभावित XI:
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XI:
अभिषेक पोरेल, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार।





