IPL2025

घरेलू मैदान पर RCB की पहली जीत, RR को 11 रनों से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 42वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया जहां इस हाई-वोल्टेज मैच में आरसीबी ने RR को हराकर अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत दर्ज की है. आरसीबी की टीम रोमांचक मुकाबले में 11 रन जीत से हासिल करने में कामयाब रही.

 

राजस्थान टीम की ये लगातार पांचवी और इस सीजन की 7वीं हार है. 9 मैचों में टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं. पहला (vs SRH) और दूसरा मैच (vs KKR) हारने के बाद टीम ने तीसरे (vs CSK) और चौथे मैच (vs PBKS) में जीत दर्ज की थी लेकिन उसके बाद लगातार पांच मैच हार गई. अभी राजस्थान टीम अंक तालिका में 8वें नंबर पर है, उसके 4 अंक हैं. हैदराबाद और चेन्नई के भी 4-4 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट उनसे थोड़ा अच्छा (-0.625) है.

 

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार शुरुआत के साथ स्कोर बोर्ड पर 205 रन जड़ दिए. मैच में एक बार फिर विराट का बल्ला चला और आरसीबी को बड़ा स्कोर हासिल करने में आसानी हुई. वहीं 206 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान 11 रनों से हार गई.

 

जोश हेजलवुड ने 17वें ओवर में भी सिर्फ 6 ही रन दिए थे जबकि शिमरोन हेटमायर (11) के रूप में बड़ा विकेट भी लिया था. लेकिन इसके बाद भुवनेश्वर कुमार के ओवर में 22 रन आने से जीत का पलड़ा राजस्थान की ओर झुक गया था. इसके बाद हेजलवुड ने 19वें ओवर में ध्रुव जुरेल (47) और जोफ्रा आर्चर (0) को आउट कर राजस्थान के हाथों से जीत छीन ली.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button