IPL2025

IPL 2025: अहमदाबाद में भिड़ंत, गुजरात ने जीता टॉस

आईपीएल 2025 का 35वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां गुजरात और दिल्ली की टीमें आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है।

गुजरात ने अपनी विजयी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। दूसरी ओर, दिल्ली की टीम में एक अहम बदलाव हुआ है — खराब फॉर्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज़ जेक फ्रेजर-मैक्गर्क की जगह अभिषेक पोरेल को मौका मिला है। टीम की कमान अक्षर पटेल के हाथों में है, जबकि इंपैक्ट प्लेयर के रूप में दिल्ली किसे उतारेगी, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली मौजूदा समय में शीर्ष स्थान पर है और आज की जीत उन्हें प्लेऑफ के और करीब ले जा सकती है। वहीं, गुजरात की टीम फिलहाल तीसरे पायदान पर है और आज का मुकाबला जीतकर वह भी टेबल टॉपर बनने की दौड़ में शामिल होना चाहेगी।

दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन:
अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार

गुजरात की संभावित प्लेइंग इलेवन:
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा

दोनों टीमें बेहतरीन फॉर्म में हैं, ऐसे में अहमदाबाद की पिच पर एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button