मनोरंजन

बॉलिवुड अभिनेता मनोज कुमार का निधन, पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीर

शुक्रवार सुबह बॉलिवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया. मनोज कुमार के जीवन की कुछ झलकियां, जिनमें 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह भी शामिल है, जहां उन्हें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से 47वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त हुआ.

 

मनोज कुमार कई दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे. शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. मनोज कुमार को उनकी  देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाता था. वे बॉलीवुड के ‘भारत कुमार’ के नाम से फेमस थे.

 

बॉलिवुड अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “महान अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुख हुआ. वह भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति के उत्साह के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था. मनोज जी के कार्यों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और यह पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति.”

24 जुलाई, 1937 को हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी के रूप में जन्मे मनोज कुमार हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थे. उन्हें देशभक्ति थीम वाली फ़िल्मों में अभिनय और निर्देशन के लिए जाना जाता था.जिसमें “शहीद” (1965), “उपकार” (1967), “पूरब और पश्चिम” (1970), और “रोटी कपड़ा और मकान” (1974) शामिल हैं. इन फिल्मों की वजह से ही उन्हें ‘भारत कुमार’ भी कहा जाता था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button