आईपीएल 2025: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, कौन मरेगा बाजी?

आईपीएल 2025 में 30 मार्च (रविवार) को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। भारतीय समयानुसार मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। इस रोमांचक भिड़ंत में राजस्थान रॉयल्स अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अपने पिछले मैच में मिली हार को भुलाकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी।
आईपीएल 2025 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। राजस्थान को अब तक पहली जीत की तलाश है, जबकि चेन्नई की टीम अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से मिली 50 रनों की हार को भुलाकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। चेपॉक में आरसीबी की इस जीत ने चेन्नई के 17 साल पुराने घरेलू मैदान पर जीत के सिलसिले को तोड़ दिया।
महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में निचले क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिससे टीम को नुकसान हो सकता है। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 16 गेंदों में 30 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन जीत नहीं दिला सके। उनसे पहले अश्विन 8 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। धोनी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रशंसकों को रोमांचित किया, लेकिन उनका नौवें नंबर पर आना टीम के लिए फायदेमंद नहीं दिखा।
इस मुकाबले में चेन्नई के बल्लेबाजों को जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी से जूझना पड़ा। गुवाहाटी की पिच चेपॉक से अलग हो सकती है, लेकिन राजस्थान के पास उतना मजबूत गेंदबाजी आक्रमण नहीं है। इसके अलावा, रियान पराग को कप्तानी का अधिक अनुभव भी नहीं है।
राजस्थान रॉयल्स के पास अब जोस बटलर जैसा धाकड़ बल्लेबाज नहीं है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। हालांकि, टीम के पास यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं, जिनसे शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी। वहीं, चेन्नई की टीम तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा की कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। राजस्थान के पास कोई बड़ा स्पिनर नहीं है, जिससे चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
संभावित प्लेइंग-11:
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, नीतिश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, कुमार कार्तिकेय, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, एम एस धोनी, आर अश्विन, नूर अहमद, मथीषा पथिराना, खलील अहमद।





