IPL2025

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: विशाखापत्तनम में आज होगा रोमांचक मुकाबला!

रविवार को आईपीएल 2025 के अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच विशाखापत्तनम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर सीजन की शानदार शुरुआत की थी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी, लेकिन दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्तमान में, दोनों टीमें 2-2 अंक के साथ बराबरी पर हैं, हालांकि नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली कैपिटल्स पांचवें स्थान पर जबकि सनराइजर्स हैदराबाद छठे स्थान पर काबिज है।

विशाखापत्तनम की पिच को बैलेंस पिच माना जाता है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान मौके मिलते हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक, इस पिच पर पहली पारी में औसतन 167 रन बनते हैं। हालांकि तेज गेंदबाजों को यहां शुरुआत में कुछ मदद मिलती है और उन्हें खेलने में थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन:

दिल्ली कैपिटल्स:

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा और मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद:

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी और एडम ज़म्पा।

इम्पैक्ट प्लेयर- सचिन बेबी/अभिनव मनोहर।

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 286 रन बनाए थे, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनकी गेंदबाजी कमजोर साबित हुई। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 210 रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज़ किया था। दोनों टीमों के फॉर्म को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button