CSK vs RCB: महामुकाबले में RCB की शानदीर जीत, ट्रोल हुई CSK

MA Chidambaram Stadium में हुए चैंनई और आरसीबी के मुक़ाबले में RCB ने शानदार जीत दर्ज कर चेन्नई को उसके घर में ही हरा दिया. RCB ने यह मैच 50 रनों के बड़े अंतर से जीता. इस जीत के साथ आरसीबी इस लीग मुकाबले में अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है. वहीं चेन्नई के लिए यह उसकी पहली हार है.
#IPL2025 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (196/7) ने चेन्नई सुपर किंग्स (146/8) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 50 रनों से हराया। pic.twitter.com/ch90PN1qTd
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) March 28, 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बीच शुक्रवार को मुकाबला हुआ. आरसीबी ने इस मैच में 7 विकेट पर 196 रन बनाए. इसका जवाब देने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स शुरू से ही लड़खड़ा गई. सीएसके ने 80 रन पर 6 विकेट गंवा दिए. टीम के बैटर्स का ताश के पत्तों की तरह गिरना फैंस को हैरान कर रहा था लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी धोनी का बैटिंग करने ना आना था.
एमएस धोनी आखिरकार नौवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे. जब सीएसके ने 99 के स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन का विकेट गंवाया तब जाकर बैटर धोनी की मैदान पर एंट्री हुई. जब पारी का 19वां ओवर आया तब धोनी अपने प्रचंड फॉर्म में आए. उन्होंने हेजलवुड की पहली दोनों गेंदों पर चौके लगाए. 20वें ओवर में तो थाला ने ओवर की सभी 6 गेंदें खेलीं और दो छक्के और एक चौका जड़कर अपने स्कोर में 14 रन और जोड़ दिए. मैच खत्म होने पर स्कोर बोर्ड पर धोनी के नाम के सामने 16 गेंद में 30 रन दिख रहे थे और सीएसके के सामने 50 रन की हार.
सीएसके की इस हार के बाद फैंस ने सीएसके मैनेजमेंट को ट्रोल किया कि आखिर वह क्या सोचकर एमएस धोनी को नौवें नंबर तक रोककर रखा. एमएस धोनी भी ट्रोल हुए जिन्होंने अपनी शुरुआती 7 गेंद में 5 रन बनाए और आखिरी 9 गेंद में 25 रन.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





