IPL2025

DC vs LSG: आशुतोष शर्मा ने रचा इतिहास, Delhi Capitals ने एक विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2025 का चौथा मुकबाला बेहद ही रोमांचक रहा. दिल्ली और लखनऊ के बीच हुए इस मुकाबले में दिल्ली ने जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में अपनी उपस्थिती दर्ज कराई. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने इतिहास रचा और लखनऊ को एक विकेट से हरा दिया. दिल्ली की इस जीत में बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने मैच पलटने वाली पारी खेली.

 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ के शानदार शुरुआत की दिल्ली के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी. लखनऊ ने दिल्ली के सामने 210 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. वहीं दिल्ली के बल्लेबाजों की शुरुआत कुछ खास नहीं रही लेकिन, आशुतोष की पारी के दम पर दिल्ली ने आखिरी ओवर में एक विकेट से मुकाबले को जीत लिया. आशुतोष ने 31 गेंद पर 66 रन की पारी खेली. अपनी पारी में आशुतोष शर्मा ने 5 चौके और 5 छक्के लगाए. आशुतोष ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर दिल्ली को शानदार जीत दिला दी. आशुतोष शर्मा को उनकी आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया. एक समय दिल्ली के पांच विकेट 65 रन पर गिर गए थे. लेकिन इसके बाद आशुतोष बैटिंग करने आए. आशुतोष शर्मा ने विपराज निगम के साथ मिलकर दिल्ली की टीम के लिए जीत की उम्मीद जगी दी.

 

आशुतोष के साथ विपराज निगम ने 15 गेंद पर 39 रन की पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों की पारी की मदद से दिल्ली ने अपना रिदम वापस पा लिया और जीत की ओर अग्रसर होने में सफल रही. आखिरी में आशुतोष ने अंत तक बल्लेबाजी कर दिल्ली कैपिटल्स को एक यादगार जीत दिला दी. वहीं, 66 रन की तूफानी पारी खेलकर आशुतोष ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया.

 

आशुतोष आईपीएल में  दिल्ली कैपिटल्स की ओर से नंबर 7 या उससे नीचली क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने अक्षर पटेल और क्रिस मॉरिस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. अक्षऱ पटेल ने 2023 के आईपीएल में दिल्ली की ओर से खेलते हुए नंबर 7 पर 54 रन की पारी खेली थी.

 

IPL में एक पारी में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 7 या उससे निचली क्रम के बल्लेबाजी क्रम पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बललेबाज

66* – आशुतोष शर्मा Vs  LSG, 2025*
54 – अक्षर पटेल Vs MI, 2023
52* – क्रिस मॉरिस Vs MI, 2017
51 – अमन खान Vs GT, 2023

Show More
Back to top button