सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी बड़े पर्दे पर

सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज डेट को लेकर चल रही अटकलें अब खत्म हो गई हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्ममेकर्स ने इस फिल्म को रविवार, 30 मार्च को रिलीज करने का फैसला किया है।
यह दिन खास इसलिए है क्योंकि उसी दिन गुड़ी पड़वा भी है और अगले दिन ईद मनाई जाएगी। इस तरह, फिल्म को ईद की छुट्टी और त्योहार के माहौल का पूरा फायदा मिलेगा। ‘सिकंदर’ को 30 मार्च से 6 अप्रैल तक का लंबा समय मिलेगा, जिसमें इसे वीकेंड और ईद की छुट्टियों का पूरा फायदा होगा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा आना बाकी है, जो जल्द ही की जा सकती है। ए. आर. मुरुगदास के निर्देशन में बनी ‘सिकंदर’ पहले से ही जबरदस्त चर्चा में है। इसमें ‘बाहुबली’ फेम सत्यराज विलेन के रोल में नजर आएंगे। फिल्म के अब तक तीन गाने—‘जोहरा जबीं’, ‘बम बम भोले’ और ‘सिकंदर नाचे’ रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
अब दर्शकों को इंतजार है मेकर्स की आधिकारिक घोषणा और फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर का!





