खेल

जानिये IPL 2025 के वेन्यू, डेट और स्ट्रीमिंग बारे में विस्तार से

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की शुरुआत 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगी. इस वर्ष दोनों टीमें नए कप्तानों के साथ मैदान में उतरेंगी. रजत पाटीदार RCB की अगुआई करेंगे, जबकि अजिंक्य रहाणे केकेआर की कमान संभालेंगे. यह टूर्नामेंट के 18वें सीजन की शुरुआत है.

इस बीच, रोमांचक मुकाबले से ठीक पहले, आईपीएल 2025 का उद्घाटन समारोह होगा, यह मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा.

इससे पहले आईपीएल 2025 का उद्घाटन समारोह टॉस से एक घंटे पहले शाम 6:00 बजे शुरू होगा. फैन्स नए सत्र की शुरुआत के लिए एक भव्य समारोह की उम्मीद कर सकते हैं.

कैसे देख सकते है इसका लाइव टेलीकास्ट:

फैन्स उद्घाटन समारोह को जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं.स्टार नेटवर्क ने इसके टेलीकास्ट के ऑफिशियल राइट्स लिए हैं. आप आईपीएल 2025 को स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर देख सकते हैं.

कौन करेंगें ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म:

इस सेरेमनी में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर सहित बॉलीवुड के कई बड़े सितारे प्रस्तुति देंगे. यही नहीं इस दौरान मशहूर गायक अरिजीत सिंह भी अपने गीतों की प्रस्तुति देंगें.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button