मनोरंजन

ऑस्कर विनर म्यूजिशियन ए.आर. रहमान सीने में दर्द के चलते अस्पताल में हुए भर्ती

ऑस्कर विनर म्यूजिशियन ए.आर. रहमान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार, 16 मार्च, 2025 को चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के बयान के अनुसार, रहमान को डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. बाद में नियमित जांच के बाद छुट्टी दे दी गई. इस बारे में ए. आर. रहमान के बेटे ए.आर. अमीन ने इंस्टाग्राम पर साझा किया.

श्री अमीन ने लोगों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि ए. आर. रहमान को डीहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और नियमित जांच के बाद उनकी हालत में सुधार है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिवार के एक करीबी सूत्र ने यह भी बताया कि श्री रहमान को सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था, उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने इस परेशानी का कारण डिहाइड्रेशन बताया है.

इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आश्वासन दिया कि रहमान ठीक हैं. उन्होंने कहा, “जैसे ही मुझे यह खबर मिली कि ए.आर.रहमान को खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मैंने डॉक्टरों से संपर्क किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली! उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और जल्द ही घर वापस आ जाएंगे!

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button