IPL 2025: अक्षर पटेल बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी 2025 सीजन के लिए भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तान बनाया है. अक्षर ऋषभ पंत की जगह लेंगे, क्योंकि अब वह इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करेंगे.
एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 31 वर्षीय अक्षर पटेल ने भारत की चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
अक्षर का IPL में सफर:
अक्षर 2019 से दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हुए हैं. अक्षर टीम में सबसे लंबे समय तक रहने वाले खिलाड़ी भी है. अक्षर ने दिल्ली के साथ 82 मैचों में 967 रन बनाए हैं और लगभग सात की इकॉनमी रेट से 62 विकेट लिए हैं.
पिछले आईपीएल सीज़न में अक्षर ने लगभग 30 की औसत से 235 रन बनाए और 7.65 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए है. उन्होंने कुल आईपीएल के 150 मैच खेले हैं.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में केएल राहुल, कुलदीप यादव, फाफ डु प्लेसिस और मिशेल स्टार्क जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं.इस बार सभी की नज़र अक्षर की कप्तानी पर रहेगी, क्योंकि पूरी टीम की कमान उनके हाथ में है.
अक्षर पटेल के दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनने के साथ ही अन्य कप्तान भी फाइनल हुए जिनमें RCB का नेतृत्व रजत पाटीदार, कोलकाता नाइट राइडर्स का नेतृत्व अजिंक्य रहाणे, लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व ऋषभ पंत और पंजाब किंग्स का नेतृत्व श्रेयस अय्यर करेंगे.





