AirIndia की शिकागो वाली फ्लाइट नहीं पहुंची दिल्ली, जानिये क्या है वजह?
शिकागो से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को सभी शौचालय जाम होने की समस्या के कारण फिर से यू टर्न लेना पड़ा. फ्लाइट में सवार यात्रियों को इस लंबी यात्रा में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. यह फ्लाइट 10 घंटे की यात्रा तय कर शिकागो वापस लौटी.
एयरलाइन ने पुष्टि करते हुए कहा कि फ्लाइट नंबर AI126 को शिकागो ओ’हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वापस आना पड़ा. विमान के “बाथरूम में समस्या” आ गई थी. सभी यात्री सुरक्षित रूप से उतर गए है.
6 मार्च को अमेरिका में वापस उतरने से पहले विमान ने 10 घंटे की यात्रा पूरी कर ली थी. पीटीआई की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से यह जानकारी मिली है कि एयर इंडिया द्वारा संचालित इस विमान में 10 शौचालय हैं, जिनमें से दो प्रथम श्रेणी के यात्रियों के लिए हैं. विमान में प्रथम, बिजनेस और इकोनॉमी क्लास सहित 340 से अधिक सीटें हैं. ऐसे में प्लेन में सभी शौचालय ख़राब थे, और बस एक शौचालय ही सही था.
एयरलाइन के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि एयरलाइन द्वारा हुई इस परेशानी के कारण यात्री रद्दीकरण और मानार्थ पुनर्निर्धारण पर कैशबैक का विकल्प चुन सकते हैं.
यह फ्लाइट ग्रीनलैंड की यात्रा 14 घंटे में पूर्ण करने वाली थी पर शौचालय में परेशानी शुरू हुईं. शुरू में, पायलट ने फ्लाइट जारी रखी, लेकिन जैसे-जैसे स्थिति बिगड़ती गई, यात्रियों की और अधिक परेशानी को रोकने के लिए शिकागो लौटने का निर्णय लिया गया. पूरी फ्लाइट में बस एक ही बिजनेस क्लास का वॉशरूम सही था. ऐसे में परेशानी बहुत बढ़ गयी थी.





