Vivo ने भारत में लॉन्च किया T4x 5G स्मार्टफोन, जानिये इसके फीचर और कीमत

Vivo ने भारत में अपना नया T4x 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन मॉडल में इस प्राइस सेगमेंट में सबसे बड़ी 6500 mAh की बैटरी दी गई है.फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर है और इसमें 50MP का AI कैमरा है. आइये जानते है इस फोन के बारे में विस्तार से
Vivo T4x 5G का डिस्प्ले और डायमेंशन :
T4x में 7300 चिपसेट डाइमेंशन है. इस फोन में आपको 6.72 इंच का एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जिसमें फुल एचडी+ रेजोल्यूशन, 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स की ब्राइटनेस है।
Vivo T4x 5G का कैमरा और बैटरी कैपेसिटी:
Vivo T4x 5G में कैमरा कॉम्बो 50 MP शूटर और एक डायनामिक लाइट देता है, जो नोटिफिकेशन लाइट के रूप में भी काम करता है यही नहीं यह कुछ पोर्ट्रेट शॉट्स में भी आपको अच्छी लाइट देने में मदद करता है. सेल्फी शूटर 8 MP है।
बैटरी कैपेसिटी 6,500MH है, जो कि विवो टी सीरीज़ में पहली बार देखने को मिल रही है; यह बैटरी कैपेसिटी वैसे तो केवल कुछ ही iQOO और Y सीरीज़ में देखने को मिलती है पर इस बार विवो में भी इस चीज़ का ख़ास ख्याल रखा गया है।
Vivo T4x 5G की कीमत और कलर आप्शन :
Vivo T4x 5G दो कलर ऑप्शन में आता है- प्रोंटो पर्पल और मरीन ब्लू. यह तीन वैरिएंट में उपलब्ध है: जिसमें पहला 6GB + 128GB मॉडल है जिसकी कीमत 13,999 रुपये है।
दूसरा 8GB + 128GB मॉडल है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है और तीसरा 8GB + 256GB मॉडल है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है।
यह स्मार्टफोन 12 मार्च को फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और रिटेल पार्टनर्स के ज़रिए बाज़ार में उपलब्ध होगा. यदि आपके पास HDFC, SBI या एक्सिस बैंक कार्ड है तो आपको बेस कीमत पर 1,000 रुपये की तत्काल छूट भी मिलेगी।





