ताज़ा खबरेंभारत

यूपी विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने साझा की Mahakumbh 2025 की सक्सेस स्टोरी, एक नाविक परिवार को हुआ 30 करोड़ का लाभ  

यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की सफलता पर चर्चा करते हुए एक चौंकाने वाला तथ्य पेश किया. उन्होने बताया की एक नाविक के परिवार ने प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान 30 करोड़ रुपए कमाए है. उन्होंने बताया की नाविक परिवार के पास 130 नौकाएं थी, और मात्र 45 दिनों के कुंभ के अंदर इनको 30 करोड़ का लाभ हुआ है. इस दौरान कई लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले.

क़ानूनी व्यवस्था की तारीफ़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अडिग और मजबूत कानूनी व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि कुंभ में 33 करोड़ से भी अधिक महिलाएं आयी, लेकिन बलात्कार या छेड़छाड़ की एक भी घटना नहीं हुई. 100 से अधिक देशों के लोग महाकुम्भ में आये और काशी की भूमि और काशी के लोगों ने ख़ुशी-ख़ुशी सभी को अपनाया.

किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव की घटना नहीं हुई: 

महाकुंभ में किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं हुआ. हम सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं. और इस 45 दिवसीय आयोजन ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में भारत की विरासत और विकास की अमिट छाप छोड़ी है.

66 करोड़ से अधिक लोगों ने किया शाही स्नान : 

सीएम योगी ने कहा की महाकुंभ के 45 दिनों में देश-दुनिया से 66 करोड़ से ज्यादा लोग इस आयोजन में आये. सभी श्रद्धालुओं ने धर्म व् आस्था का एक अलग ही रुप प्रदर्शित किया. उम्मीद से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में आए और पवित्र स्नान कर अभिभूत होकर लौटे. यहाँ तक की अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी प्रयागराज महाकुंभ की सराहना की. महाकुंभ में भारत की विरासत और विकास की अनूठी छाप देखने को मिली. महाकुंभ में जाति, धर्म या क्षेत्र के आधार पर किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया गया.

नवीनीकरण व निमार्ण पर हुए 7.5 करोड़ रुपए खर्च :

योगी ने कहा की सरकार ने नवीनीकरण और निर्माण पर लगभग 7.5 करोड़ रुपए खर्च किये. इस राशि में 200 से अधिक सड़कों को चौड़ा किया गया. 9 अंडर पास, 14 फ्लाईओवर व 12 कॉरिडोर बनाए गए.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button