खेल

Champions trophy से बाहर हुआ गद्दाफी स्टेडियम, दुबई में होगा फाइनल

ICC Champions Trophy 2025 में हुए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को बाहर किया बल्कि टीम ने गद्दाफी स्टेडिय, लाहौर को भी इस चैंपियंस टॉफी से बाहर कर दिया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई टीम ही नहीं बल्कि पूरा का पूरा स्टेडियम है टूर्नामेंट से बाहर हो गया हो.

 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया जिसके साथ ही भारत फाइनल में पहुंच गया. अब भारत का फाइनल पहुंचना यानि फाइनल मुकाबला दुबई में होगा.

दरअसल इस बार पाकिस्तान ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की लेकिन ग्रहण ऐसा लगा कि ना तो सेमीफाइनल पहुंच सके और ना ही ट्रॉफी का फाइनल होस्ट करने का मौका मिला. भारत ने पाकिस्तान को लीग मैच से उबरने ही नहीं दिया. न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारत ने पाकिस्तान को पटखनी और फिर पाकिस्तान लीग मैच भी पार नहीं कर सकी. अगर आज भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करता तो फाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाता, जहां बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. लेकिन ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने जीत अपने नाम की और यह स्पष्ट कर दिया कि फाइनल दुबई में शिफ्ट हो जाएगा.

 

पाकिस्तान को हुआ करोड़ों का नुकसान

सूत्रों की माने तो आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए करीब 586 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृत किया है. इस टूर्नामेंट में कुल 15 मुकाबले होने हैं. इनमें भारत के तीन ग्रुप मुकाबले और एक सेमीफाइनल दुबई में खेला गया. अब फाइनल मुकाबला भी दुबई में खेला जाएगा. तो एक मैच के लिए करीब 39 करोड़ रुपये का बजट था. ऐसे में पाकिस्तान को 4 मैच का 156 करोड़ रुपये का नुकसान पहले ही हो चुका है. अब फाइनल दुबई में होने से पाकिस्तान को 39 करोड़ रुपये का और नुकसान उठाना पड़ेगा.

 

स्टेडियमों पर पाकिस्तान ने कितना किया खर्च

पाकिस्तान ने इस वैश्विक आयोजन की मेजबानी के लिए अपने तीन स्टेडियमों के पुनर्निमाण में करीब 5 अरब रुपये खर्च करने का अनुमान जताया था. हो सकता है कि उतने पैसे खर्च भी हुए होंगे. पीसीबी को उम्मीद थी कि मैचों के लिए स्टेडियमों में फैंस का जनसैलाब उमड़ पड़ेगा, लेकिन हुआ उसका उल्टा. क्योंकि पाकिस्तान की टीम नॉकआउट से पहले ही बाहर हो गई और दो मैच बारिश ने धो डाले. इन दो मैच की टिकटों के पैसे पाकिस्तान को फैंस को वापस करने होंगे.

Show More
Back to top button