IND vs AUS Semifinal: AUS ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगा भारत

ICC Champions Trophy 2025 का पहला सेमिफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज आनि 4 मार्च को दुबई में खेला जा रहा है. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इस मुकाबले से तय होगा कि आखिर कौन सी पहली टीम है जो फाइनल में अपनी सीट रिजर्व करेगी.
A #ChampionsTrophy match-up for the ages awaits in Dubai 😲
More 👉 https://t.co/zQncODM01X pic.twitter.com/K8riIb5qS1
— ICC (@ICC) March 4, 2025
दोनों ही टीमों ने इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग को लेकर कोई बदलाव नहीं किया है. दोनों ही टीमें अपने लीग मैच में जबदस्त प्रदर्शन करके आ रहीं है. ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड को हराकर आ रही तो वहीं, भारत न्यूजीलैंड को हराकर आ रहा है. ऐसे में आज का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मैच मंगलवार 4 मार्च को खेला जा रहा है. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा. इसके लिए टॉस दोपहर 2 बजे हुआ जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 चैनलों पर होगा. वहीं, अगर आप ओटीटी के जरिए मैच देखना चाहते हैं तो आपको लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियो स्टार एप डाउनलोड करना होगा. ऐप पर उपलब्ध होगी.
बता दें कि भारत ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट नॉकआउट मैच में हार का सामना किया था. इसके बाद से भारतीय टीम 2015 विश्व कप सेमीफाइनल, वनडे विश्व कप 2023 फाइनल और 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई की टीम से हारी है.
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा
ऑस्ट्रेलिया: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स केरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वार्शुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट, आरोन हार्डी, तनवीर संघा, कूपर कॉनॉली
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





