ताज़ा खबरेंमनोरंजन

विद्या बालन का फेक एआई वीडियो वायरल, एक्ट्रेस ने दी सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फेक एआई वीडियो को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो का एक सैंपल साझा किया और लोगों को इस तरह की गलत जानकारी से सतर्क रहने की सलाह दी।

विद्या बालन ने अपनी पोस्ट में लिखा,
*”हाल ही में सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर कई फेक वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें मैं नजर आ रही हूं। लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि ये वीडियो *एआई (AI) तकनीक से बनाए गए हैं और पूरी तरह गलत हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)


विद्या ने आगे लिखा,
“इन नकली वीडियो को बनाने और फैलाने में मेरी कोई भूमिका नहीं है, और इनमें किए गए किसी भी दावे से मेरा कोई संबंध नहीं है। ये मेरे विचारों को नहीं दर्शाते हैं। मैं सभी से अपील करती हूं कि वे इस तरह की वीडियो और जानकारी को साझा करने से पहले सत्यापित (verify) जरूर करें और ऐसी भ्रामक चीजों से बचें।”

साल 2024 में विद्या बालन दो फिल्मों में नजर आई थीं। पहली फिल्म ‘दो और दो प्यार’ थी, जबकि दूसरी फिल्म ‘भूल भुलैया 4’ थी, जिसमें उन्होंने माधुरी दीक्षित और कार्तिक आर्यन के साथ काम किया। इस साल भी वह कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, लेकिन अभी तक उनकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button