इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की पहली रोमांटिक ड्रामा “नादानियां” का ट्रेलर हुआ रिलीज़

नेटफ्लिक्स ने इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म और को-एक्टर खुशी कपूर की पहली रोमांटिक ड्रामा नादानियां का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है. सभी फैन्स लम्बे समय से इस प्रोजेक्ट का इंतज़ार कर रहे थे. नेटफ्लिक्स ने हालाँकि ट्रेलर रिलीज़ करने से दो गानों और प्रमोशनल टीज़र को पहले ही रिलीज़ कर दिया था.
अगर बात करें ट्रेलर की तो 2 मिनट 10 सेकंड का यह वीडियो दो zen g की कहानी है जिसमें ख़ुशी पिया के रोल में है, पिया हाई क्लास फॅमिली से हैं वहीँ इब्राहिम अली उर्फ़ अर्जुन मिडिल क्लास फैमिली से है. दोनों शुरुआत में दिखावे के लिए बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते में आते है और जैसे-जैसे वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं, दिखावा और वास्तविकता के बीच की लाइन खत्म होने लगती हैं, और दोनों के मन में एक दूसरे के लिए फीलिंग्स आने लगती है.
अब देखना यह है की प्यार का इजहार किस प्रकार से होता है और कौन करता है. जैसे-जैसे रियल फीलिंग्स अंदर आती हैं, गलतफहमियां सामने आने लगती हैं, तो उन दोनों के मन में सवाल उठने लगते हैं: क्या प्यार कभी स्क्रिप्टेड हो सकता है?
इस सवाल का जवाब आपको 7 मार्च को मिलेगा, जब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी.
इब्राहिम और ख़ुशी के साथ और भी सेलिब्रिटीज आयेंगें नज़र:
खुशी कपूर के साथ इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म, नादानियां में महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. शाउना गौतम द्वारा निर्देशित और करण जौहर, अपूर्व मेहता व सोमेन मिश्रा द्वारा निर्मित, यह फिल्म पहले प्यार के जादू और पागलपन को दर्शाती है.
ख़ुशी कपूर और इब्राहिम खान ने भी ट्रेलर को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया.
इब्राहिम और ख़ुशी का बॉलीवुड बेकग्राउंड :
इब्राहिम ने पहले करण जौहर की 2023 की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है, ख़ुशी ने 2023 में जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स म्यूजिकल द आर्चीज़ से एक्टिंग की शुरुआत की. उन्होंने हाल ही में अद्वैत चंदन की रोमकॉम लवयापा में जुनैद खान के साथ भी एक्टिंग की है.





