न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके

असम के मोरीगांव में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके इतने तीव्र थे की असम की धरती डोल उठी. बताया जा रहा है कि यह भूकंप सुबह 2.25 बजे 5.0 तीव्रता का दर्ज किया गया… पूरी खबर पढ़ें
अफ़गानिस्तान ने ऐतिहासिक उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी से किया बाहर

अफगानिस्तान ने लाहौर में आठ रन की रोमांचक जीत हासिल करके इंग्लैंड को 2025 आईसीसी जैंपियंस ट्रॉफी से बाहर करने के लिए शानदार प्रदर्शन किया. अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जद्रान की रिकॉर्ड तोड़ पारी और अजमतुल्लाह उमरजाई के ऑलराउंडर प्रदर्शन ने इंग्लैंड पर अफगानिस्तान की लगातार दूसरी जीत सुनिश्चित की… पूरी खबर पढ़ें
महाशिवरात्रि पर अंतिम अमृत स्नान के साथ महाकुंभ 2025 का समापन

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अंतिम अमृत स्नान के साथ महाकुंभ 2025 का भव्य समापन हो गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। बुधवार को शाम छह बजे तक ही 1.44 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने पवित्र स्नान किया। हालांकि, अभी भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और हजारों लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं… पूरी खबर पढ़ें
‘मैं बहुत परेशान हूं’ : समय रैना

मशहूर कॉमेडियन समय रैना यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में की गई एक टिप्पणी को लेकर विवादों में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर भारी आलोचनाओं के बीच उन्हें कड़ी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल, समय रैना अनफिल्टर्ड टूर के लिए कनाडा में हैं, जहां उन्होंने इस विवाद पर खुलकर बात की और अपने प्रशंसकों को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया… पूरी खबर पढ़ें





