मनोरंजन

बड़े पर्दे पर छाई विक्की कौशल की ‘छावा’, सोशल मीडिया पर आए फैंस के रिएक्शन

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना स्टारर्र फिल्म छावा वेलेंटाइन डे के इस मौके पर आज यानि, 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह और डायना पेंटी जैसी हस्तियां जुड़ी हैं.

 

डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं छावा दर्शकों को मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के गहन और मनोरंजक जीवन से रू-ब-रू कराती है.  ‘छावा’ में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं, रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई की भूमिका में और अक्षय खन्ना मुगल शहंशाह औरंगजेब की भूमिका में दिख रहे हैं.

 

‘छावा’ का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. इसके पहले वो ‘हिंदी मीडियम’, ‘लुका छिपी’ और ‘मिमी’ जैसी फिल्में की है. लेकिन इस बार का जोनर हर बार से एकदम अलग था और जैलेंजेस भी काफी रहे होंगे क्योंकि इतिहास पर फिल्म बनाना इतना आसान नहीं. अब फिल्म कैसी है जनता कितना सपोर्ट कर रही है उसे जानने के लिए पढ़ें छावा की रिलीज और रिव्यू अपडेट्स.

Show More
Back to top button