महाकुंभ 2025: आकर्षण का केंद्र बने 57 वर्षीय छोटू बाबा, 32 साल से नहीं किया स्नान

32 साल से स्नान नहीं करने वाले गंगापुरी महाराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में आकर्षण का केंद्र बन गए हैं. गंगापुरी महाराज को छोटू बाबा के नाम से भी जाना जाता है. वे असम के कामाख्या पीठ से हैं. बाबा ने शुक्रवार को एएनआई से कहा, “यह मिलन मेला है. आत्मा से आत्मा का जुड़ाव होना चाहिए और इसीलिए मैं यहां हूं.”
57 वर्षीय महाराज अपनी तीन फीट की ऊंचाई के कारण महाकुंभ मेले में आकर्षण का केंद्र बन गए है. उन्होंने कहा, “मैं 3 फीट 8 इंच का हूं। मैं 57 साल का हूं. मैं यहां आकर बहुत खुश हूं. आप लोग भी यहां हैं, मैं इसमें भी खुश हूं.”
गंगापुरी महाराज ने पिछले 32 सालों से स्नान नहीं किया है और कहा, “मैं स्नान नहीं करता क्योंकि मेरी एक इच्छा है जो पिछले 32 सालों में पूरी नहीं हुई है. मैं गंगा में स्नान नहीं करूंगा.”
महाकुंभ 12 वर्षों के बाद मनाया जा रहा है और 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की उम्मीद है. दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है, खासकर भीड़ प्रबंधन और आग की घटनाओं से बचने के लिए.





