ताज़ा खबरें

अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती आज, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

देश में आज बुधवार, 25 दिसंबर को भारत रत्न और भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई जा रही है. देश भर में आज उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. ऐसे में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “सदैव अटल स्मारक” पहुंचेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी.

 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 100वीं जयंती पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “अटल जी के प्रति सबके हृदय में श्रद्धा है. ‘सरकारें आएंगी जाएंगी हम रहेंगे नहीं रहेंगे लेकिन देश सदैव रहने वाला है’ ये मंत्र हमें अपने देश के प्रति समर्पित भाव से काम करने की प्रेरणा देता है. अटल जी के चरणों में शत-शत नमन.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button