ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

जम्मू-कश्मीर: पुंछ सेक्टर में हुआ बड़ा हादसा, सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवानों की हुई मौत

जम्मू कश्मीर के पूंछ सेक्टर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में सेना का एक वाहन 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा… पूरी खबर पढ़ें

 

दिल्ली-एनसीआर से हटाई गयी GRAP-4 की पाबंदिया, वायु गुणवत्ता में आया सुधार

देश के राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अब प्रदूषण में सुधार देखने को मिला है। इसके चलते सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP 4) की पाबंदियों को हटा दिया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने घोषणा की कि इस सुधार के बावजूद, प्रदूषण का स्तर फिर से न बढ़े, यह सुनिश्चित करने के लिए चरण I, II और III के तहत कार्रवाई लागू रहेगी… पूरी खबर पढ़ें

 

वक्फ विधेयक पर 26-27 दिसंबर को होगी JPC की बैठक

वक्फ विधेयक पर संयुक्त समिति प्रस्तावित कानून पर विचार-विमर्श के हिस्से के रूप में राज्य प्रतिनिधियों से मौखिक साक्ष्य रिकॉर्ड करने के लिए 26 और 27 दिसंबर को बैठकें करेगी. समिति 26 दिसंबर को कर्नाटक मध्य प्रदेश और राजस्थान तथा 27 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, ओडिशा और दिल्ली के प्रतिनिधियों की सुनवाई करेगी… पूरी खबर पढ़ें

 

फैक्ट चेक: कांग्रेस संविधान को लेकर अरविन्द केजरीवाल का यह बयान हुआ भ्रामक दावे के साथ वायरल, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप मुखिया कथित तौर पर संविधान को लेकर कुछ बयान बाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अरविन्द केजरीवाल कहते हैं कि ‘हम लोग बैठे थे तो कोई कह रहा था कि जिसने संविधान लिखा होगा उनसे भी दारू पी कर ही संविधान लिख रहा होगा’… पूरी खबर पढ़ें

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button