IND vs AUS Test: बुमराह और आकाश दीप की पारी ने भारत को फॉलोऑन से बचाया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीसरे टेस्ट में भारत के टेलेंडर्स ने टीम इंडिया की डूबती नाव को सहारा दिया. भारत के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप ने ऐतिहासिक साझेदारी कर भारत को फॉलोऑन से बचा लिया. भारत के 10वें और 11वें नंबर के बल्लेबजों ने आखिरी विकेट के लिए 39 रनों की पार्टनर्शिप की और भारत को 252 रन तक पहुंचा दिया.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 445 रनों का टारगेट दे दिया. जिसके बाद से भारत पर खतरा मंडरा रहा था. भारत ने अपनी पहली पारी में 51 रन पर 4 विकेट खो दिए थे. भारत मैच के चौथे दिन केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा के भरोसे मैदान में उतरा. लेकिन कप्तान रोहित भी ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के सामने नहीं टिक पाए और महज 10 रन बनाकर अपना विकेट खो दिया. भारत 74 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद भारत को बस फॉलोऑन बचाना था.
74 रनों के बाद फॉलोऑन बचाना अपने आप में एक टास्क था. लेकिन भारत को इसे बचाने में केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, आकाश दीप और जस्प्रीत बुमराह की बड़ी भूमिका रही. ओपनर केएल राहुल ने भारत के लिए 84 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं जडेजा ने उनका बखूबी साथ दिया और टीम के लिए महत्वपूर्ण 77 रन बनाए. इन दोनोंं के बीच 67 रनों की साझेदारी रही. भारत ने एक समय में 7 विकेट खोकर 194 रन बना लिए थे. देखते ही देखते भारत ने अपने 9 विकेट खो दिए और भारत का स्कोर 213 रन पहुंच गया.
खेल के इस मोड़ पर भारत को फॉलोऑन के लिए 33 रनों की जरूरत थी और ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ एक विकेट की. भारत की निगाहे जस्प्रीत बुमराह और आकाश दीप पर टीकी हुई थी. और फिर दोनों की जाबाज जोड़ी ने भारत की उम्मीद को कायम रखा और दिन खत्म होने तक दोनों की बल्लेबाजों ने टीम को फॉलोऑन से बचा लिया. भारत के लिए अर्शदीप 27 और बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद रहे. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 252 पर 9 विकेट रहा.





