ताज़ा खबरें

आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिया किया बड़ा ऐलान, हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपए

आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिया किया बड़ा ऐलान, हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपए

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। आप मुखिया ने घोषणा की है कि महिला को हर महीने 1,000 रुपए दिए जाएंगे। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “…मैंने वादा किया था कि हर महिला को हर महीने 1,000 रुपए दूंगा…अब यह योजना दिल्ली में लागू हो गई है…10-15 दिन में चुनावों की घोषणा हो जाएगी इसलिए अभी खाते में पैसे ट्रांसफर करना संभव नहीं है। कुछ महिलाओं ने कहा कि महंगाई के चलते 1000 रुपए काफी नहीं होंगे इसलिए कल से 2100 रुपए प्रति माह के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा…”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मार्च में इस योजना की घोषणा की थी। सोच रहा था कि अप्रैल-मई में इसे लागू कर देंगे लेकिन मुझे जेल में भेज दिया। इसलिए देर  हो गयी। लोग कहते हैं कि इस इस योजना से दिल्ली की सरकार पर बोझ पड़ेगा। लेकिन मुझे लगता है कि इससे  बरकत होगी। महिलाओं का आशीर्वाद मिलेगा।

वहीं दिल्ली सरकार की ‘महिला सम्मान योजना’ पर AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, “कांग्रेस और भाजपा इन चीजों के बारे में नहीं सोच सकी और जब जनता इन चीजों के लिए कहती है तो वे केवल बहाने बनाते हैं। केजरीवाल ने आज इस योजना की घोषणा की और चुनाव के बाद महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाएंगे…”

अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि इसी साल बजट सत्र में दिल्ली की तत्कालीन वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने महिलाओं के लिए नई स्कीम का ऐलान किया था। कल यानी 13 दिसंबर से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली में महिलाओं के रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button