ताज़ा खबरेंराजनीति

महाराष्ट्र शपथ ग्रहण: देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के नए सीएम, अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने ली डिप्टी CM की शपथ

20 नवंबर को महाराष्ट्र में हुए चुनाव के बाद सीएम के नाम को लेकर चल रही चर्चा के बीच आज महाराष्ट्र के आजाद मैदान में हुए नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण के साथ वह तीसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी.

इस शपथ ग्रहण समारोह में शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

 

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व अन्य NDA नेता मौजूद हैं.

 

देवेंद्र फडणवीस 2014 से 2019 में पहली बार CM बने थे. 2019 में अजित पवार की मदद से वो CM बने, लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था. पिछली बार एकनाथ शिंदे सरकार में वे डिप्टी CM रह चुके हैं. अजित पवार छठी बार डिप्टी CM बनेंगे. वे महाविकास अघाड़ी और महायुति सरकार में डिप्टी CM रह चुके हैं.

 

शपथ ग्रहण समारोह के पहले महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा, “आज बहुत खुशी का दिन है, देवेंद्र जी छठी बार विधायक बने हैं और आज वे तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे लेकिन अभी उन्हें महाराष्ट्र के लिए बहुत काम करना है और हम सबको उसमें उनका साथ देना है, तो यह हमारी जिम्मेदारी है. लाड़की बहना एक बहुत ही सुंदर योजना रही है, जिसमें सभी बहनें देवेंद्र जी, महायुति के साथ जुड़ी हैं…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button