विपक्ष के हंगामे के बाद कल तक के लिए स्थगित हुई सदन की कार्यवाही, कल 11 बजे से शुरू होगी कार्यवाही

विपक्ष के हंगामे के बाद कल तक के लिए स्थगित हुई सदन की कार्यवाही, कल 11 बजे से शुरू होगी कार्यवाही
संसद का शीतकालीन सत्र आज सुबह 11 बजे से एक बार फिर शुरू हुआ था। लेकिन विपक्ष के जोरदार हंगामे के बाद सदन की कार्रवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जैसे ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष के भारी हंगामे के कारण कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।
#WATCH | Lok Sabha adjourned for the day; to meet again at 11 A.M on Thursday, 28th November. pic.twitter.com/WCg9jhRzxB
— ANI (@ANI) November 27, 2024
लोकसभा में चर्चा शुरू होते ही विपक्ष के सांसदों ने भारी हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। जैसे ही 12 बजे कार्यवाही शुरू की गई विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई।
बता दें कि सोमवार से शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था जो अब 20 दिसंबर तक चलेगा। हालांकि, सोमवार को सत्र शुरू होने के कुछ वक्त बाद ही स्थगित कर दिया गया था। वहीं मंगलवार को भी संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ के कारण लोकसभा और राज्यसभा में सत्र को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक शीतकालीन सत्र में एनडीए सरकार द्वारा एक बार फिर से वक्फ बिल को पेश किया जाएगा. वहीं इसके अलावा 16 अन्य अहम विधेयक भी पेश किए जाएंगे।





