कटरा में माता वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर: कटरा में माता वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शन पिछले तीन दिनों से जारी है वहीं आज प्रदर्शन ने हिंसा का रूप ले लिया. सड़कों पर प्रदर्शन कर रह लोगों ने आज पुलिस पर पथराव भी किए. वीडियो में लोगों की भीड़ और पुलिस बल के बीच झड़प को साफ देखा जा सकता है.
#WATCH जम्मू-कश्मीर: कटरा में लोगों ने माता वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/nFxgmgBEdB
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 25, 2024
कटरा में कटरा में टट्टू और पालकी मालिक, माता वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल थे. इस प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस और सुरक्षा जवानों पर भी हमला किया है.
रियासी के एसएसपी परमवीर सिंह ने कहा, “यहां लोग पिछले 3 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और हम इसे संभाल रहे हैं. आज पुलिस पर पथराव किया गया, हम स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति समान्य हो जाएगी…”
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोग लंबे समय से इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं. सोमवार को हुए प्रदर्शन में 1000 से भी अधिक लोग शामिल हुए. इन प्रदर्शनारियों को कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह लीड कर रहे थे.
विरोध का कारण
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा ताराकोट मार्ग से सांझी छत के बीच 12 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 250 करोड़ रुपये की लागत वाली यात्री रोपवे परियोजना को लागू करने की घोषणा के बाद दुकानदारों, टट्टू और पालकी मालिकों का विरोध चल रहा है. उनका कहना है कि माता वैष्णों देवी रोपवे परियोजना लागू हो जाने से हम बेरोजगार हो जाएंगे. अधिकारियों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने प्रस्ताव को तत्काल वापस लेने और परियोजना से प्रभावित होने वाले सभी परिवारों के समुचित पुनर्वास की मांग की.





