NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: क्या विश्व प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अदा की नमाज?, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: क्या विश्व प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अदा की नमाज?, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो फेमस विश्व-प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो कथित तौर पर समुदाय विशेष वाली वेशभूषा में नमाज अदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने नमाज अदा की।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा है कि “दुनियां के सबसे मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो नमाज़ अदा करते हुए, बेशक़ इस्लाम वो पौधा हैं जितना छाटोगे उतना फैलेगा”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो असली नहीं है। 

वायरल वीडियो को देखने पर हमने इसके असली न होने की आशंका हुई, इसलिए सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। चूंकि फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो यदि नमाज अदा करते हैं तो यह बड़ी खबर है, इसलिए हमने सबसे पहले कुछ संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर खोजना शुरू किया।

खोज के दौरान हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। जहां क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नमाज अदा करने की जानकारी दी गयी हो। नीचे देखें गूगल पर मिले परिणाम:

इसके बाद हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Agi Sutaigi नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली। जिसे नवंबर 01, 2024 को अपलोड किया गया था। हमने जाना कि वायरल वीडियो AI और ग्राफ़िक डिज़ाइन के माध्यम से बनाया गया है। प्राप्त इंस्टाग्राम अकाउंट में हमने जाना कि ऐसे AI और ग्राफ़िक जनरेटेड कई वीडियो अपलोड किए गए हैं।

नमाज अदा करते हुए फेमस फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इस वीडियो की पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो असली नहीं बल्कि AI और ग्राफ़िक की मदद से बनाया गया है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button